प्लेब्वॉय मैगजीन के फ्रंट कवर पर आयी फ्रांस की मंत्री, अपनी ही पार्टी के निशाने पर

फ्रांस की मंत्री मार्लीन शियप्पा (Marlene Schiappa) ने बहुचर्चित व्यस्क पत्रिका 'प्लेब्वाॉय' के कवर पेज के लिए पोज किया है।

प्लेब्वॉय मैगजीन के फ्रंट कवर पर आयी फ्रांस की मंत्री, अपनी ही पार्टी के निशाने पर


फ्रांस की मंत्री मार्लीन शियप्पा (Marlene Schiappa) का विवादों से पुराना नाता रहा है, मगर इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया कि वे अपनी ही पार्टी के सदस्यों के निशाने पर आ गई हैं। इस बार मंत्री ने बहुचर्चित व्यस्क पत्रिका 'प्लेब्वाॉय' के कवर पेज के लिए उन्होंने पोज किया है। शियाप्पा ने मैगजीन के अप्रैल इश्यू के लिए व्हाइट आउटफिट पहना था। हलांकि उन्होंने छोटे कपड़ों के साथ इस बदनाम पत्रिका के कवर के लिए अपनी सहमित दी, लेकिन इस बार आलोचकों ने कहा है कि मंत्री की ने यह गलत हरकत की है। उन्होंने ना सिर्फ प्लेब्वॉय के लिए पोज किया, बल्कि महिलाओँ, समलैंगिक अधिकारियों और गर्भपात पर 12 पेज का इंटरव्यू भी दिया। 
मार्लीन ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर लिखा, "महिलाएं हर जगह, हर वक्त अपने शरीर के साथ क्या करना चाहती हैं, इस अधिकार की रक्षा के लिए मौजूद हूं... फ्रांस में महिलाएं स्वतंत्र हैं... दकियानूस और पाखंडियों को बुरा लगे या भला..."


पीएम ने कहा "उचित समय नहीं था"

मर्लीन शियाप्पा वर्तमान में सामाजिक अर्थव्यवस्था और फ्रांसीसी संघों की मंत्री हैं। उनके इस फैसले पर फ्रांसीसी प्रधान मंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न ने शिकप्पा से कहा है, कि यह उचि समय नहीं था। फ्रांस इन दिनों राजनीतिक और सामाजिक संकट के दौर से गुजर रहा है। सरकार द्वारा राज्य पेंशन की आयु 62 से बढ़ाकर 64 करने के विरोध में उथल-पुथल मची हुई है। फ्रांस में दस लाख से अधिक लोगों ने फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया है और सार्वजनिक व सरकारी सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचायी गयी है।

मंत्री गेराल्ड ने किया बचाव

फ्रांसीसी समाचार चैनल CNews के साथ रविवार को एक साक्षात्कार के दौरान फ्रांसीसी आंतरिक मंत्री, गेराल्ड डर्मैनिन ने शियाप्पा का बचाव करते हुए उन्हें चरित्र वाली महिला बताया है। उन्होंने कहा कि "मैं कहना चाहता था कि मार्लीन शियाप्पा एक साहसी महिला राजनेता हैं, जिनके पास उनका चरित्र है और जिनकी अपनी शैली है, जो मेरी नहीं है, लेकिन मैं सम्मान करता हूं।"